जोगिंदर नगर : अमित सूद।
स्ट्रिंग एन स्टेप्स म्यूजिक एंड डांस अकादमी जोगिंदर नगर द्वारा रविवार को बिलिंग कंपलेक्स जोगिंदर नगर में हिमाचलस गोट टैलेंट प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया,जिसमें जोगिंदर नगर क्षेत्र के 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस दौरान भाजपा मंडल महामंत्री अजय सकलानी ने भी प्रतिभागियों को संबोधित करके उनका हौसला बढ़ाया। इस बारे जानकारी देते हुए अकादमी निदेशक प्रकाश भट्ट ने बताया कि हिमाचल गोट टैलेंट प्रतियोगिता समूचे प्रदेश में आयोजित करवाई जाएगी जिसके माध्यम से प्रदेश के हुनर को सभी के सामने लाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इसमें प्रथम दस स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों की एल्बम निकाली जाएगी एवं उन्हें उनके हुनर को निखारने का अवसर प्रदान किया जाएगा। इस दौरान कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा मंडल मीडिया प्रभारी सीमा वालिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उनके साथ जोगिंदर नगर भाजपा मंडल महामंत्री अजय सकलानी व नप पार्षद शिखा विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रतियोगिता में ममता भाटिया, संजीव ठाकुर काजूराम ,अजय कुमार व परविंदर हिमाचली ने जज के रूप में भूमिका निभाई एवं प्रतिभागियों की हौसला अफजाई की।