हिमाचल दस्तक। जंजैहली
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सराज जंजैहली चोलूथाछ में भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल सिंह के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।
जयराम ठाकुर ने कहा कि इस उपचुनाव के माध्यम से 2022 में भाजपा सरकार बनने का रास्ता साफ होगा। जयराम ठाकुर ने कहा सराज ने 2019 में लोकसभा चुनाव में 37 हजार की बढ़त भाजपा को दिलाई थी लेकिन इस बार यह बढ़त 40 हजार से ऊपर जानी चाहिए।
जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल सिंह ठाकुर ने करिगल हिल पर तिरंगा झंडा गाड़ कर पाकिस्तानियों को वहां से खदेड़ा था। करगिल युद्ध में पूरे भारत से 527 और हिमाचल प्रदेश से 52 सैनिकों ने शहादत का जाम पिया था, जबकि प्रतिभा सिंह इसको हल्के में लेकर शहीद हुए सैनिकों का अपमान कर रही हैं।