रमन शर्मा। शिमला
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार सुबह शिमला आए। अनाडेल पर हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद वह रिज मैदान पर आए।
यहां उन्होंने वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि दी और परिजनों से मिले। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और कई कैबिनेट मंत्री साथ थे।
इसके बाद जेपी नड्डा बेनमोर गए और नरेंद्र बरागटा के परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। नरेंद्र बरागटा का निधन कुछ रोज पूर्व हुआ था।