दिनेश कुमार। करसोग
करसोग में बाईपास सड़क का निमार्ण कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने एक दिवसीय करसोग दौरे के दौरान बाईपास सड़क निर्माण का निरीक्षण किया था।
जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के कुछ दिन पूर्व करसोग दौरे के दौरान ये मामला गम्भीरता से उनके ध्यान में लाया गया था। इसके बाद जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने पीडब्ल्यूडी को एक महीने में बाईपास का कार्य पूरा करने के आदेश दिए थे।
महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा था कि मुख्यमंत्री जुलाई में करसोग का दौरा करेंगे, ऐसे में पीडब्ल्यूडी किसी भी सूरत में एक महीने के अंदर बाईपास के निर्माण कार्य को पूरा करे, ताकि करसोग दौरे के दौरान मुख्यमंत्री से बाईपास का उद्घाटन करवाया जा सके। ऐसे में बाईपास का कार्य अब युद्ध स्तर पर शुरू हो गया है।
स्थानीय विधायक हीरालाल ने कहा कि लंबे समय से लोगों की बाईपास सड़क की मांग थी जो कि अब जल्द ही पूरी होने वाली है। इस बाईपास सड़क के निर्माण से अब काफी हद तक लोगों को भी जाम से निजात मिल पाएगी। वहीं इसके लिए करसोग के विधायक हीरा लाल ने जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह व मख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया है।