बृजेश। शिमला
कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के अंतगर्त आने वाले ग्राम पंचायत पगोग के तहत बढ़श में शनिवार को भाजपा कसुम्पटी महिला मोर्चा द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज भी मौजूद रहे। शिक्षा मंत्री ने पौधरोपण कर वहां मौजूद सभी महिला कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश उत्तरी भारत का पर्यावरण संरक्षक है।
उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में फॉरेस्ट कवर काफी अच्छा होता था, परंतु जिस तरीके से जनसंख्या बढ़ रही है, ऐसे में जंगलों के कटाव से लोगों को कई दिक्कतें पेश आनी शुरू हो गई हैं, लेकिन अब धीरे-धीरे फिर से फॉरेस्ट कवर बढ़ रहा है, जो कि आने वाली पीढ़ी के लिए अच्छी बात है। उन्होंने लोगों को पौधरोपण करने के लिए प्रोत्साहित भी किया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद भी किया।