हिमाचल दस्तक : नाहन
नाहन विकासखंड के अंतर्गत बिरला पंचायत के ला देवी यूथ क्लब द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जा रहा है। हर वर्ष की भांति इस बार भी भैया दूज को खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाएंगी। बड़ी बात तो यह है कि यह क्लब इस बार एक बड़े संदेश के साथ यह टूर्नामेंट आयोजित करवा रहा है। नशे पर अब खेल होंगे भारी इस बड़े संदेश को लेकर प्रतियोगिताओं में महिलाओं को भी शामिल किया गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ वॉलीबॉल कबड्डी क्रिकेट प्रतियोगिताएं भी आयोजित करवाई जाएंगी। महिला खेल प्रतियोगिताओं में म्यूजिकल चेयर रस्साकशी मटका फोड़ आदि प्रतियोगिताएं आयोजित होगी।
ला देवी यूथ क्लब के अनुज भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि यह खेल प्रतियोगिताएं 6 नवंबर से 10 नवंबर तक आयोजित की जाएंगी। अनुज ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता की एंट्री 7 नंबर को ली जाएगी। जबकि कबड्डी वॉलीबॉल व अन्य खेल प्रतियोगिताओं सहित महिला खेलों की एंट्री 6 नवंबर को सुबह 9:00 बजे से पहले ली जानी है। बड़ी बात तो यह है कि जहां खिलाड़ी अपने खेल प्रतिभाओं का दमखम दिखाएंगे तो वही उनके लिए क्लब के द्वारा प्रोत्साहन के रूप में बड़ी ही आकर्षक राशि रखी गई है। जिसमें वॉलीबॉल विजेता टीम को₹15000 तथा उपविजेता को 61 सो रुपए दिए जाएंगे। वही कबड्डी विजेता टीम को 11000 तथा उपविजेता को 61 सो रुपए बतौर इनाम दिए जाएंगे।
वही क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए क्लब के द्वारा भारी भरकम इनाम की घोषणा की गई है। जिसमें विजेता टीम को 51 हजार तथा दूसरे स्थान पर आने वाली टीम को ₹21000 की नगद धनराशि इनाम के तौर पर दी जाएगी। महिला खेल प्रतियोगिताओं में विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार 51 सो रुपए तथा द्वितीय पुरस्कार ₹3100 दिए जाने की घोषणा की गई है। यह प्रतियोगिताएं चोरी देवी मंदिर प्रांगण मैदान में आयोजित की जाएंगी। बड़ी बात तो यह है कि ला देवी युद्ध क्लब के द्वारा इस टूर्नामेंट को सफलतापूर्वक आयोजन कराने के लिए तमाम तैयारियां भी मुकम्मल कर ली गई है। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए भी विशेष रूप से मंच को तैयार किया गया है।