हिमाचल दस्तक : धर्मपुर।
कभी बयानबाजी तो कभी अधिकारियों को हड़काने के मामलों को लेकर चर्चा में रहने वाले प्रदेश सरकार मेें आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह एक फिर विवादों में आ घिर हैं। माकपा नेता व पूर्व ज़िला पार्षद भूपेंद्र सिंह ने मीडिया में बयान जारी कर मंत्री महेंद्र सिंह द्वारा सार्वजनिक मंचो पर प्रयोग की जा रही असभ्य भाषा पर प्रदेश सरकार व आईपीएच मंत्री को घेरा है।
उन्होंने कहा कि मंत्री महेंद्र सिंह ने गत दिवस करसोग में आयोजित जन मंच कार्यक्रम के दौरान एक शिकायत कर्ता को दी धमकी और उसके साथ बहस भी की। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि ठाकुर महेंद्र सिंह के द्वारा जनमंच के दौरान जिस प्रकार की अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है वह उसके लिए माफी मांगे।
भूपेंद्र सिंह ने बताया कि जयराम सरकार के ये बड़बोले मंत्री हमेशा विवादों में रहना पसंद करते हैं हालांकि इसी बड़बोलेपन के कारण वे अपनी व सरकार की फ़जीहत कई बार पहले भी कई बार करवा चुकी हैं, उन्होंने कहा कि उनकी इस कार्यशैली पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मौनी बाबा बने हुए हैं।
भूपेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री से सवाल पूछते हुए कहा कि क्या उनके ये मंत्री उनके कंट्रोल में हैं या नहीं जो हर दस दिन में कोई न कोई ऐसी बयान दे देते हैं जिससे सरकार की साख को भी बट्टा लग रहा है। उन्होंने कहा कि ठाकुर महेंद्र सिंह के द्वारा सार्वजनिक मंचो पर जिस प्रकार से असभ्य भाषा का प्रयोग किया जा रहा है उससे धर्मपुर व सरकाघाट क्षेत्र की जनता को बेज्ज़त होना पड़ रहा है।