हिमाचल दस्तक। मंडी
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर गांधी भवन में शनिवार को मंडी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर आज पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने देश की आजादी के लिए जो योगदान दिया है, उसे कभी नहीं भुलाया जा सकता। प्रकाश चौधरी ने कहा कि आज भी पूरा देश महात्मा गांधी को याद करता है। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों ने उनके जन्मदिवस पर उनके बताए मार्ग पर चलने की शपथ ली।