हिमाचल दस्तक। शाहतलाई
भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यालय झंडूता में राष्ट्रीय एकता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाले भारतीय जन संघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन पर विधायक जीत राम कटवाल ने पुष्पांजलि अर्पित की तथा बैहरन जंगल में औषधीय पौधों जिसमें आंवला, अर्जुन, बहेड़ा का पौधरोपण किया गया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मोहिंद्र सिंह चंदेल, मंडल महामंत्री दिनेश चंदेल, प्रेस सचिव पीआर संख्यान, पंचायत समिति सदस्य रानी देवी, पूर्व मंडल अध्यक्ष इंद्र सिंह, बूथ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, सुभाष कपिल, कैप्टन नंद लाल कपिल, कैप्टन रतन सिंह, लेख राम कौंडल, ग्राम पंचायत दसलेहडा के उपप्रधान अजय शर्मा, पूर्व प्रधान गीता देवी, पूर्व प्रधान बाबू राम, प्रवक्ता सतपाल वर्मा, पंचायत प्रधान ओंकार चंदेल उपस्थित रहे।
कटवाल ने कहा कि कश्मीर से धारा 370 व 35A हटाकर नरेंद्र मोदी की सरकार ने डॉ. मुखर्जी को सच्चे अर्थों में श्रद्धांजलि दी है। डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्रीय एकता के लिए ‘एक देश में दो निशान, दो प्रधान, दो विधान नहीं चलेंगे’ का नारा देकर उसके खिलाफ लड़ते लड़ते अपना बलिदान दिया। उनके उस सपने को भाजपा सरकार ने पूरा किया है।
उन्होंने ही कश्मीर में प्रवेश के लिए परमिट व्यवस्था का विरोध कर इनर लाइन परमिट व्यवस्था के खिलाफ आंदोलन कर इस प्रथा को समाप्त कराया। मोहिंद्र सिंह चंदेल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक सच्चे राष्ट्रभक्त होने के साथ मानवता के सच्चे उपासक भी थे।
उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्रीय एकता को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखकर अपने जीवन को राष्ट्रसेवा एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित रखा। डॉ. मुखर्जी एक महान शिक्षाविद के साथ महान चिंतक थे।








