एजेंसी। नोएडा/गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश)
दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के 2 जिलों गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर वीरवार से 17 अप्रैल तक रात्रि कर्फ्यू लगाने की घोषणा की गई है। वीरवार को आधिकारिक आदेशों में यह जानकारी दी गई।
गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर के जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों के अनुसार वीरवार से 17 अप्रैल तक रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक पाबंदियां लागू रहेंगी, लेकिन जरूरी सामानों की आपूर्ति और चिकित्सा तथा अन्य जरूरी सेवाओं को पाबंदियों से छूट रहेगी।