हिमाचल दस्तक। पधर
ग्राम पंचायत पाली के हुल्लू वार्ड में विश्व पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया गया। इसकी अध्यक्षता भाजपा महिला प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य व पाली पंचायत की प्रधान जया स्वरूप ने की।
इस अभियान को सफल बनाने में हुल्लू वार्ड के युवक मंडल हुल्लू और महिला मंडलों ने भरपूर सहयोग किया। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में हुल्लू वार्ड में देवदार के लगभग 50 पौधे रोपे गए। जया स्वरूप ने कहा कि हमें पर्यावरण दिवस एक दिन नहीं बल्कि साल के 365 दिनों मनाया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सभी लोगों को अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए, ताकि हमें इन पेड़-पौधों से भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन मिलती रहे। उन्होंने कहा कि इन दिनों कोरोना महामारी का प्रकोप देश व प्रदेश में चला हुआ है, जिसको ध्यान में रखते हुए हमें भी इससे बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी लोग सरकार व प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।