हरीश गौतम। सुन्नी
भाजपा महिला मोर्चा शिमला ग्रामीण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर मरीजों और बच्चों को फल, जूस, बिस्कुट आदि वितरित कर जन्मदिन मनाया।
इस अवसर पर महिला मोर्चा के साथ भाजपा के विभिन्न मोर्चों के प्रतिनिधियों ने नागरिक अस्पताल सुन्नी में दाखिल मरीजों तथा बालिका आश्रम सुन्नी के बच्चों को फल, जूस और बिस्कुट बांट कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की।
साथ ही महिला मोर्चा शिमला ग्रामीण ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का हिमाचल आने पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।