अनूप शर्मा। बिलासपुर
हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने प्रदेश भाजपा सरकार के कोविड-19 के दौरान आपदा प्रबंधन के दौरान लोगों तथा विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्धारा दी गई 81 करोड रपये की धनराशि के खर्च पर सवाल उठाए हैं। इस राशि के हिसाब को पंजाब सरकार की तर्ज पर सार्वजनिक करने की मांग की है। इसके अलावा युवा कांग्रेस ने गाडियों के पंजीकरण फार्म 21 व 22 के बदलने पर सवाल उठाए है। यहां पर हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी ने कहा कि प्रदेश में कोविड 19 महामारी के शुूरू होने के बाद सभी राजनैतिक दलों, विभिन्न सामाजिक संगठनों व धामिक संस्थाओं एवं पेंशनर्स ने अपने पेंशन से राज्य सरकार का भरपूर सहयोग दिया। जिससे लगभग 81 करोड रूपये की राशि एकत्रित हुई है। लेकिन प्रदेश सरकार ने डेढ वर्ष बीत जाने के बावजूद इस बात को सार्वजनिक नहीं किया है कि यह राशि कहां कहां खर्च हुई है। इस अवसर पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने क्षेत्रीय अस्पताल से जुडे मुददों पर चर्चा की।