रमेश शर्मा। रामपुर बुशहर
डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर के नशा विरोधी अभियान के अंतर्गत रामपुर पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान सोमवार देर रात नोगली के पास एक महिला से 2.16 ग्राम चिट्टा बरामद किया।
जानकारी के अनुसार रामपुर पुलिस स्टेशन के एएसआई पुरषोत्तम अपने दल के साथ नोगली क्षेत्र में पेट्रोलिंग पर थे।। इस दौरान पुलिस टीम ने यहां से जा रही महिला को शक के आधार पर जांच के लिए रोका।
जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 2.16 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। महिला की पहचान 39 वर्षीय सुशीला के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है l