हिमाचल दस्तक। रामपुर बुशहर
पुलिस थाना रामपुर में 3 लोगों के खिलाफ धर्म परिवर्तन करवाने की कोशिश का मामला हुआ दर्ज हुआ है।
जानकारी के अनुसार लालसा गांव निवासी कार्तिक स्वामी ने पुलिस को लिखित शिकायत में कहा है कि जब वह 28 सितंबर देर शाम अपने साथियों ईश्वर कांत, डिंपल, अनुपम व ब्रह्मानंद के साथ लालसा गांव में था, तो उसी समय एक वैन (यूपी 80 बीएन-1372) वहां आकर रुकी।
उसमें से 3 लोग उतरे और वे वहां मौजूद लोगों को धर्म परिवर्तन कराने को प्रेरित करने लगे। उन्होंने लोगों को डोनेशन देने की बात भी कही। रामपुर पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को रामपुर अदालत में पेश किया जाएगा।