रमेश शर्मा। रामपुर बुशहर
हिमाचल में 6 बार मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह के निधन की खबर सुनते ही वीरवार को सारे क्षेत्र शोक में डूब गया। हिमाचल प्रदेश के निर्माण में वीरभद्र सिंह के योगदान को नहीं भुलाया जा सकता।
केंद्र सरकार में बतौर मंत्री रहते और हिमाचल में 6 बार मुख्यमंत्री के नाते वीरभद्र सिंह ने राज्य के हित को सर्वोपरि रखा। पूर्व मुख्यमंत्री के सम्मान में 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है। ऐसे में रामपुर बाजार भी 3 दिन बंद रहेगा।
वीरभद्र सिंह का अंतिम संस्कार रामपुर में शनिवार को सतलुज किनारे किया जाएगा। बताते चलें कि वीरभद्र सिंह बुशहर रियासत के सर्वप्रिय राजा थे। बुशहर रियासत के लोग उन्हें पिता तुल्य और दिलों का राजा मानते हैं।
उनके अंतिम संस्कार में भारी संख्या में लोगों के आने की संभावना है। मौजूदा स्थिति को देखते हुए डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कानून-व्यवस्था दुरुस्त रखने की तयारियों मे लगे हैं।