सुदर्शन ठाकुर। पतलीकूहल
वर्ष 2020 से लेकर 2021 तक कोरोनाकाल में भाजपा मनाली मंडल ने आगे बढ़कर जरूरतमंद परिवारों की हमेशा मदद की है। 2021 में भी कोरोनाकाल में भाजपा मंडल जरूरतमंदों के परिवारों के साथ है।
मनाली मंडल अध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर ने कहा कि आज पतलीकूहल में भाजपा मनाली मंडल ने 16 प्रवासी मजदूरों के परिवारों को राशन बांटा।
इस महत्वपूर्ण योगदान में भाजपा मनाली अध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर, महामंत्री देवेंद्र ठाकुर, ठाकुर दास, पतलीकूहल बूथ अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, भाजपा आईटी सेल राहुल चौहान उपस्थित रहे।