चन्द्र मोहन : ऊना।
ऊना सदर विधानसभा क्षेत्र में वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती द्वारा छेड़े गए एक दिन एक गांव अभियान के तहत मंगलवार को जनकौर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सतपाल सिंह सत्ती ने जहां लोगों की समस्याएं सुनी वही गांव में मुख्य मार्ग से मोक्ष धाम तक बनने वाले संपर्क मार्ग का शिलान्यास किया। यह संपर्क मार्ग करीब 60 लाख रुपये से बनेगा। सतपाल सिंह सत्ती ने इस मौके पर ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी और विकास कार्यों का जायजा भी लिया। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री द्वारा सरकार पर माफिया को संरक्षण देने के आरोपों का जवाब देते हुए वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने मुकेश अग्निहोत्री को ही सबसे बड़ा माफिया करार दिया।
ऊना विधानसभा क्षेत्र में वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती द्वारा भी एक दिन एक गांव अभियान चलाया गया है। एक दिन एक गाँव अभियान के तहत मंगलवार को सतपाल सिंह सत्ती जिला मुख्यालय के करीबी गांव जनकौर पहुंचे। सतपाल सिंह सत्ती द्वारा इस अभियान को विशेष रुप से शुरू किया गया है जिसके तहत ग्रामीण अंचलों में रहने वाले लोगों को प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से अवगत कराया जा सके। इस मौके पर वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने करीब 60 लाख रुपए की लागत से बनने वाले संपर्क मार्ग का भी शिलान्यास किया।
वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि इस अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया जा रहा है वहीँ क्षेत्र में नई योजनाओं को जमीनी स्तर पर उतारा जा रहा है। वहीँ प्रदेश की जयराम सरकार द्वारा साढ़े चार साल में किये गए कार्यों से भी जनता को अवगत करवाया जा रहा है।
इस मौके पर वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री द्वारा प्रदेश सरकार पर माफिया को संरक्षण देने के आरोपों पर पलटवार करते हुए नेता प्रतिपक्ष को ही हिमाचल का सबसे बड़ा माफिया करार दिया है। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री ने ही अपने सत्ताकाल में माफिया को संरक्षण दिया है। सत्ती ने नेता प्रतिपक्ष को दूसरों पर आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबां में झाँकने की नसीहत दी है।