अमित सूद। जोगिंद्रनगर
रोटरी क्लब ने छपरोट में महिला मंडल, लोकल प्रशासन, फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के साथ मिलकर पौधरोपण (Plantation) किया। कार्यक्रम में एसडीएम जोगिंद्रनगर मेजर विशाल शर्मा (SDM Jogindernagar Major Vishal Sharma) ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
मझारनु की प्रधान रीना देवी ने भी इस अभियान में हिस्सा लिया। आज के कार्यक्रम में सभी ने पौधरोपण में जोर-शोर से हिस्सा लिया और करीब 100 पौधे रोपे।
पौधरोपण के दौरान देवदार के पौधे रोपे गए। एसडीएम विशाल शर्मा ने सभी से पर्यावरण को बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन डॉक्टर भाग ठाकुर ने भी अपने विचार रखे।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार सहित रोटरी क्लब के सदस्य अजय ठाकुर, एनआर बरवाल, रंजीत सिंह चौहान, राकेश धरवाल, नेक राम शास्त्री, रमेश कुमार पठानिया, अमर सिंह जसवाल, प्यार चंद महंत आदि ने हिस्सा लिया। वहीं रोटरी क्लब द्वारा अगला पौधरोपण का प्रोग्राम गौसदन भराड़ू में मनाने का फैसला किया गया।