दिनेश कुमार। करसोग
नगर पंचायत करसोग में बुधवार को सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा गुप्ता की अध्यक्षता में सभी वार्डों में जरूरतमंद लोगों को मास्क बांटे गए।
बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों की चेन को तोड़ने के लिए जहां सरकार द्वारा अनेकों प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं करसोग क्षेत्र में लगातार महिला मंडलों और समाजसेवियों द्वारा इस संक्रमण रोकने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
इसी कड़ी में बुधवार को करसोग बाजार में नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा गुप्ता की अध्यक्षता में सैकड़ों मास्क बांटे गए। हालांकि सरकार द्वारा नगर पंचायत करसोग को सेनिटाइज करने के लिए धनराशि का आवंटन भी किया गया है। जल्द ही नगर पंचायत सेनिटाइजेशन का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा।
नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा गुप्ता ने कहा कि हम लोगों को शारीरिक दूरी का पालन करने और मास्क लगाने के लिए जागरूक कर रहे हैं। आने वाले समय में सेनिटाइजेशन अभियान भी छेड़ा जाएगा।