हिमाचल दस्तक। ऊना
ग्राम पंचायत झलेड़ा में मंगलवार को शहीद भगत सिंह की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुटलैहड़ ब्लॉक अध्यक्ष विवेक शर्मा विक्कू ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत प्रधान गुलशन ने की।
इस मौके पर आतिशबाजी व पटाखे जलाकर भगत सिंह को याद किया गया। वहीं शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित की गई।
इस दौरान स्थानीय स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए और देशभक्ति के गीतों पर अपनी प्रस्तुति दी। कुटलैहड़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विवेक शर्मा ने कहा कि शहीद भगत सिंह ने अपने देश के लिए बलिदान दिया।
मात्र 23 वर्ष की आयु में भगत सिंह ने देश के लिए अपने साथियों सहित फांसी को चूम लिया। एक इतिहास में अपना नाम दर्ज करवाया। उन्होंने कहा कि अगर हम आज स्वतंत्र भारत में रह रहे हैं, तो इन युवाओं का काफी योगदान रहा है। आज के युवाओं को इन देशभक्तों से प्रेरणा लेने की जरूरत है।