राजीव भनोट।ऊना
हुमन राइट्स प्रोटेक्शन फाउंडेशन पंजीकृत की जिला इकाई की अध्यक्ष अम्ब निवासी श्रुति डोगरा को नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष संगीता सूद ने श्रुति डोगरा को जिला अध्यक्ष बनाने की अधिसूचना जारी की है। संगीता सूद ने कहा कि श्रुति डोगरा तत्काल प्रभाव से अपना पदभार ग्रहण करेंगी और जिला कार्यकारिणी का गठन भी करेंगी और ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन फाउंडेशन के कार्य को जिला में गति प्रदान करेंगी।
उन्होंने कहा कि स्वयंसेवी संगठन अधिक की तेजी के साथ जनता के बीच अपने काम को करेगा ।वही श्रुति डोगरा ने उन्हें जिला अध्यक्ष बनाने पर ह्यूमन राइट्स संस्था की प्रदेश अध्यक्ष संगीता सूद का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जो विश्वास मेरे में व्यक्त किया गया है उस पर मैं खरा उतरूंगी और जिला में बेहतर काम करने का प्रयास किया जाएगा।