हिमाचल दस्तक। कांगड़ा
ग्राम पंचायत हारबोह के गांव लाम में सिप्पी कल्याण सभा कांगड़ा (Sippy Kalyan Sabha Kangra) ने पौधरोपण (Plantation) अभियान छेड़ा। सिप्पी कल्याण सभा ने पौधे रोप कर हरियाली का संदेश दिया। पौधरोपण को सफल बनाने के लिए वन विभाग के रेंज अधिकारी, स्थानीय बीट गार्ड, संरक्षक व गांववासियों का सिप्पी कल्याण सभा कांगड़ा धन्यवाद व्यक्त किया।
इस दौरान सिप्पी कल्याण सभा कांगड़ा ने गत दिनों बोह में लैंड स्लाइडिंग में मलबे में दबकर जान गंवाने वालों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
वन महोत्सव में सिप्पी कल्याण सभा कांगड़ा के जिलाध्यक्ष सूबेदार भजन दास, मीडिया प्रभारी आरके सिप्पी, राजू पूर्व प्रधान दरगेला पंचायत, सिप्पी कल्याण सभा शाहपुर कार्यकरिणी के मुख्य सलाहकार एक्स सर्विसमैन इंद्र कुमार, विनोद कुमार, देव राज, अमर सिंह, गातरो, फित्तू, अजय, राकेश कुमार, कुलदीप, जॉनी, श्रेया देवी, अनु देवी, सुनीता देवी, गुड्डो देवी, पवना देवी, अनीता देवी, बिंदु देवी, भजन दास, इंद्र कुमार सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।