- शिकायत के बाद पुलिस ने बेटे के खिलाफ किया मामला दर्ज
हिमाचल दस्तक। नवीन हंस, मैहतपुर बसदेहड़ा
पुलिस थाना मैहतपुर बसदेहड़ा (Mehatpur Basdehra) के तहत भटोली में एक वृद्ध ने अपने बेटे पर गाली गालोज करने व मारपीट का आरोप लगाए है। मारपीट में घायल वृद्ध व उसकी पत्नी घायल हुई है। पुलिस ने दोनों घायलों का मेडिकल व उपचार करवाया। वहीं की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को शिकायत में सुच्चा सिंह ने बताया मेरे दो बेटे है। इनमें से बड़ा बेटा संतोख सिंह घर पर रहता है। मैं और मेरी पत्नी शिंदो देवी अपने घर थे, तो बड़े बेटे संतोख सिंह ने पत्नी शिंदो देवी के साथ गाली-गालौच व मारपीट करनी शुरू कर दी। जब मैने अपनी पत्नी को बेटे से छुड़ाने का प्रयास किया, तो उसने मारपीट करते हुए मेरी बाजु को घूमा दी। मारपीट में सुच्चा सिंह व पत्नी शिंदो देवी को को चोटें आई है।
मामले की पुष्टि करते एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।