चिन्तपूर्णी: रोहित कालिया।
चिन्तपूर्णी — भारतीय जनता पार्टी जसवां परागपुर मण्डल के सचिव सुशील कुमार मोइन को प्रदेश सरकार ने हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन का सदस्य मनोनीत किया है। सुशील कुमार इससे पूर्व भारत सरकार की दूरसंचार सलाहकार समिति के सदस्य भी रहे हैं। सुशील कुमार ने अपने मनोनयन पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ब परिवहन मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर का आभार व्यक्त किया है। मण्डल जसवां परागपुर भाजपा ने भी इस मनोनयन पर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है।
Related