हिमाचल दस्तक। टाहलीवाल
भारतीय मजदूर संघ हिमाचल प्रदेश ने वीरवार को टाहलीवाल के एक निजी उद्योग के गेट पर मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन किया। इसकी अध्यक्षता राकेश कुमार शर्मा सचिव भारतीय मजदूर संघ उत्तर क्षेत्र ने की।
राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि 29 नवंबर को श्रम विरोधी नीतियों के चलते शिमला में एक प्रदर्शन करने जा रहा है जिसमें प्रदेश के हर कोने से भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ता हिस्सा लेने जा रहे हैं।
प्रदेश सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों के चलते मजदूर संघ को यह कदम उठाना पड़ा है उसको लेकर मजदूरों में बहुत रोष है। भारतीय मजदूर संघ के नेता राकेश शर्मा ने कहा कि नेस्ले बहुराष्ट्रीय कंपनी है, लेकिन कर्मचारियों के हित में निर्णय लेने में संकोच किया जाता है।
उन्होंने कहा कि हमने कंपनी प्रबंधन को नोटिस दिया है। यदि वार्ता असफल रहती है तो अनिश्चितकालीन हड़ताल करने पर हम बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी कंपनी प्रबंधन की होगी।