आचार्य सचिन शर्मा : इसे हिमाचल प्रदेश समेत पूरे देश में देखा जा सकेगा। इस वर्ष कुल पांच ग्रहण लगे जिसमें तीन सूर्य और दो चंद्रग्रहण थे। हिन्दू धर्मावलंबियों में ग्रहणों का खास महत्व है। इसको लेकर कई तरह की धार्मिक मान्यताएं भी जुड़ी हुई हैं। ग्रहण के समय गंगास्नान,दान आदि की परंपरा है। इन ग्रहणों से प्रदेश, देश व आमजन भी प्रभावित होंगे।
5 घंटे 36 मिनट रहेगा सूर्यग्रहण
ज्योतिषाचार्य सचिन शर्मा के अनुसार गुरुवार 26 दिसंबर को सुबह में करीब पांच घंटे चालीस मिनट तक सूर्य पर ग्रहण लगेगा। सुबह 8.00 बजे से 1:36 बजे तक सूर्यग्रहण दिखेगा। ग्रहण का सूतक काल बुधवार 25 दिसंबर 8:00 पीएम से ही शुरू हो जाएगा और ग्रहण की समाप्ति तक रहेगा। ग्रहण के 12 घंटे पूर्व ही सूतक लग जाता है। धार्मिक मान्यता है कि सूतक काल किसी शुभ कार्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता है।
कब लगेगा सूर्य ग्रहण? जानिए सूतक काल का समय और राशियों पर असर
26 दिसंबर, दिन गुरुवार को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। पौष माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को लगने जा रहा ये वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा। इस ग्रहण में सूर्य आग की अगूंठी की तरह दिखाई देगा। भारत में ग्रहण से पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। जिसका अपना धार्मिक महत्व है। कहा जाता है कि इन दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्य, पूजा पाठ इत्यादि काम नहीं करने चाहिए। यहां तक की कई मंदिरों के कपाट भी सूतक काल के दौरान बंद कर दिये जाते हैं।
सूर्य ग्रहण और सूतक काल तिथि और समय:
सूर्य ग्रहण का प्रारंभ सुबह 8 बजकर 16 मिनट पर होगा, इसका परमग्रास 10 बजकर 48 AM पर और ग्रहण की समाप्ति 1बजकर 36 PM पर होगी। सूर्य ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले से शुरू हो जाता है। इस लिहाज से इस ग्रहण का सूतक 25 दिसंबर 8 बजकर 00 PM से शुरू हो जायेगा इसका समापन 1 बजकर 30 PM पर होगा।
कहां दिखाई देगा:
यह पूर्ण सूर्यग्रहण नहीं होगा क्योंकि चंद्रमा की छाया सूर्य का पूरा भाग नहीं ढक पायेगी। इस ग्रहण में सूर्य का बाहरी हिस्सा प्रकाशित रहेगा। इस ग्रहण की कुल अवधि 5घंटे 36 मिनट की रहेगी। यह ग्रहण भारत समेत श्रीलंका, सऊदी अरब, बोर्नियो, ऑस्ट्रेलिया और एशिया के दक्षिण पूर्व भागों में दिखाई देगा। कुछ राशियों के लिए यह ग्रहण शुभ रहेगा तो कुछ राशियों को इस दौरान संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। अब जानते हैं विभिन्न राशियों पर कैसा रहेगा इस सूर्य ग्रहण का असर।
मेष
शारीरिक कष्ट होने के साथ मानसिक तनाव होगा और ग्रहण का प्रतिकुल परिणाम प्राप्त होगा। भाग्य साथ नहीं देगा।
वृषभ
इस राशि वालों के लिए यह सूर्य ग्रहण शुभ नहीं है। वाहन चलाने में सावधानी बरते। कई तरह के कष्ट उठाना पड़ सकते हैं।
मिथुन
वैवाहिक रिश्तों के लिए यह ग्रहण ठीक नहीं हैं। जीवनसाथी के साथ संबंधों में तनाव हो सकता है और कलह की संभावना दिखाई दे रही है।
कर्क
कर्क राशि के लिए ग्रहण शुभ फलदायी होगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। धनलाभ होगा।
सिंह
सिंह राशि वालों के मान-सम्मान में कमी होगी और संतान पक्ष से तकलीफ हो सकती है। प्रेम संबंधी मामलों में भी असफलता हाथ लगेगी।
कन्या
कन्या राशिवालों को नौकरी के संबंध में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। ऑफिस में अधिकारियों से विवाद हो सकता है। वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है।
तुला
भाग्य कम साथ देगा, लेकिन पराक्रम अच्छा रहेगा। छोटे भाई-बहनों को दिक्कत हो सकती है, क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।
वृश्चिक
आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। दुर्घटना के योग बन रहे हैं सावधान रहे। तामसिक आहार से दूर रहें।
धनु
धनु राशि वालों की खुद की और जीवनसाथी की सेहत खराब हो सकती है। मानसिक तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य की समस्याओं को लेकर सावधान रहें।
मकर
विदेश या त्रा के योग बन रहे हैं, लेकिन शत्रु पीड़ा को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी और स्वास्थ्य को लेकर समस्या हो सकती है।
कुंभ
ग्रहण का फल शुभ रहेगा। आर्थिक लाभ होगा और भाईयों से सहयोग मिलेगा। सभी इच्छाओं की पूर्ती होगी। प्रेम संबंधों में दिक्कत हो सकती है।
मीन
इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को काफी दिक्कत हो सकती है। अधिकारियों की नाराजगी की वजह से नौकरी में अनचाही जगह पर तबादला हो सकता है।