चेतन लता। जंजैहली
विकास खंड जंजैहली क्षेत्र की ग्राम पंचायत बुंगरैल के ब्योड गांव में इस बार चेरी की फसल बम्पर हुई है।मगर कोरोना महामारी के चलते यह फसल दिल्ली ,चंडीगढ़ और शिमला की मार्किट में नही पहुंच पाई है। इस वजह से अब लोकल मार्केट में 100 और 150 रुपए में ये बिक रही है। जबकि बाहरी राज्यो में तीन से चार सौ रुपये के दाम मिलते थे।महज पांच साल पहले गांव के बागवान ने ये पेड़ लगाए थे।जो आज बंपर फसल दे रहे है। हालांकि चेरी के बगीचे अब पूरे जंजैहली क्षेत्र में लगाए गए हैं। इसी बाग की तर्ज पर आने वाले दिनों में सेब की तर्ज की तरह चेरी भी बागवानी में उभरेगी।मजे की बात है कि यह बिना स्प्रे और खाद से उगती है। इस वजह से इसमे कई रोगों से लड़ने की प्रतिरोध क्षमता है।