लक्क़ी/राजीव भनोट। ऊना
महाशिवरात्रि का पर्व जिला ऊना में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। ऊना मुख्यालय से करीब 6 किलोमीटर दूर स्थित प्राचीन महादेव मंदिर अप्पर कोटला कलां में शिव भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा।
जोश व उत्साह के साथ लंबी कतारों में लगकर शिवभक्तों ने शिवलिंग की पूजा-अर्चना की और जल चढ़ाया। पूजा-अर्चना के बाद शिवभक्तों ने भंडारा भी ग्रहण किया।
महादेव मंदिर में ब्रह्मलीन 100 8स्वामी चन्ना नंद जी महाराज के परम शिष्य महंत मंगलानंद जी महाराज जी का आशीर्वाद भी श्रद्धालुओं ने लिया। प्राचीन महादेव मंदिर में हर वर्ष की भांति महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया, जहां सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतारें लगना शुरू हो गई थीं। महंत मंगलानंद महाराज ने पूजा-अर्चना करते हुए हवन यज्ञ डाला और समस्त मानव जाति के कल्याण की कामना भी की।