विनोद ठाकुर। भरमौर
पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) की अस्थि कलश यात्रा (Ashes Kalash Yatra) शुक्रवार शाम को होली पहुंची। शुक्रवार को मेहला पुल से साढ़े 10 बजे निकली यह यात्रा शाम को करीब 5 बजे पहुंची।
होली पहुंची इस अस्थि कलश यात्रा में पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अमित भरमौरी भी शामिल हुए। जैसे ही वीरभद्र सिंह का अस्थि कलश रथ होली पहुंचा तो होली बस स्टैंड राजा साहब अमर रहे के नारों से गूंज उठा।
कार्यकर्ताओं ने वीरभद्र सिंह की अस्थियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि शनिवार को वीरभद्र सिंह की अस्थियां चौरासी परिसर में रखी जाएंगी तथा करीब डेढ़ बजे खड़ामुख में संगम स्थल पर यह रावी नदी में प्रवाहित कर दी जाएंगी।