हिमाचल दस्तक ब्यूरो। शिमला
हिमाचल प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह आज यानी बुधवार को अपना 88वां जन्मदिन मना रहे हैं। हालांकि, वह पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हैं और दूसरी बार कोरोना ग्रस्त और कोरोना से ठीक होन के बाद अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी सेहत में अब सुधार है और उन्हें कोविड वार्ड से आईजीएमसी के स्पेशल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। लेकिन प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता उनका जन्मदिन जोश के साथ सेलिब्रेट कर रहे हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी उन्हें उनकी जन्मदिन पर बधाई दी है। प्रदेश भर में आज कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता और कांग्रेस संबंधित संगठन सेवा कार्य करके मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का जन्मदिन मना रहे हैं। बता दें कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर और
वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से आवाहन किया था कि वह वीरभद्र सिंह के जन्मदिन को सेवा कार्य के लिए समर्पित करें। इसी कड़ी में आज प्रदेश भर में युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता रक्तदान शिविर से लेकर जरूरतमंद लोगों तक राशन और अन्य सामग्री पहुंचा कर सेवा कार्य में जुटे है।
विक्रमादित्या ने कि घर से ही दुआ देने की अपील
पूर्व मुख्यमंत्री सिंह वीरभद्र सिंह के बेटे व शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक विक्रमादित्या सिंह ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह स्वस्थ है और अभी आईजीएमसी में स्वास्थय लाभ ले रहे है। विक्रमादित्या सिंह ने कहा वीरभद्र सिंह के जन्मदिन पर सैंकड़ो लोग शिमला के हॉलीलॉज में उनके निवास स्थान पर मिलने आते है। ऐसे मे इस बार उन्होंने अपील की है कि वीरभद्र सिंह को जन्मदिन की बधाईयां देने हॉलीलॉज न आए। कोविड संक्रमण को देखते हुए घर से ही उनके ठीक होने की प्रार्थना करे।
शिमला ग्रामीण और अर्की को भेजी एक-एक एंबुलेंस
वीरभद्र सिंह के जन्मदिन के अवसर पर उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह ने वीरभद्र सिंह के विधानसभा क्षेत्र अर्की और अपने विधानसभा क्षेत्र शिमला ग्रामीण के लिए एक-एक एंबुलेंस रवाना की। विक्रमादित्य सिंह पहले ही वीरभद्र सिंह के जन्मदिन पर दोनों क्षेत्रों के लिया एंबुलेंस देने की बात कहा चुके है और इसी कड़ी में बुधवार को उन्होंने दोनों क्षेत्रों के लिए एंबुलेंस रवाना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज उनके पिता के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस पार्टी प्रदेश भर में सेवा कार्य में जुटी हुई है और इसी को देखते हुए उन्होंने भी एक-एक एंबुलेंस दोनों क्षेत्रों के लिए रवाना की है, ताकि क्षेत्र में आ रही दिक्कतों को कम किया जा सके।