विनोद ठाकुर। भरमौर
‘खुद डरें नहीं, न दूसरों को डराएं, कोरोना के प्रति सबको जागरूक बनाएं…।’ यह स्लोगन दिया है यूथ कांग्रेस भरमौर ने कोरोना महामारी से लड़ने के लिए। इसी स्लोगन के साथ शनिवार को एक विशेष अभियान की शुरुआत यूथ कांग्रेस भरमौर ने की।
इस अभियान के तहत शनिवार को देओल गांव को सेनिटाइज किया गया व स्थानीय लोगों को मास्क बांटे। यूथ कांग्रेस भरमौर के अध्यक्ष श्याम ठाकुर की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने पूरे गांव को सेनिटाइज किया।
यूथ कांग्रेस भरमौर के अध्यक्ष श्याम ठाकुर ने बताया कि भरमौर के अति संवेदनशील क्षेत्रों जहां कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाए जाएंगे, उन स्थानों को सेनिटाइज किया जाएगा। इसके अलावा भरमौर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने अस्पतालों में मास्क, सेनिटाइजर व ग्लव्ज बांटे जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा युकां के कुछ पदाधिकारी जरूरतमंदों को राशन आदि बांटेंगे। उन्होंने बताया कि एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, जिसमें यूथ कांग्रेस भरमौर के युवा पदाधिकारियों के मोबाइल नंबर शामिल हैं। उनका कहना है कि इस मुश्किल घड़ी में जिस जरूरतमंद को हमारी जरूरत होगी, उसकी मदद की जाएगी।