जोगिंदरनगर: अमित सूद।
उपमंडल जोगिंदर नगर के ग्राम पंचायत मटरू के वार्ड नंबर 1 भजराला गांव में रविवार को एक बेहद दुखद हादसा पेश आया है। भजराला गांव से संबंध रखने वाली 42 वर्षीय पिंकी देवी जो कि करीब 2 वर्षों से कैंसर से पीड़ित थी, रविवार देर रात ज़िन्दगी से अपनी जंग हार गई। पिंकी देवी के परिवार में अब उनका एकमात्र व बेरोजगार 20 वर्षीय लड़का हंसराज ही शेष रह गया है। पिंकी देवी के पति पंचकु राम का निधन करीब 19 वर्ष पहले हो चुका है। पिंकी देवी का जीवन बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण रहा। बचपन में ही पिंकी देवी के माता पिता का साया उठ चुका था, उनकी बुआ ने ही बचपन से उनका पालन पोषण किया था। बचपन से ही दुख सहते हुए वह अब इस दुनिया से रुखसत हो गई, परिवार में आखरी सहारा पिंकी देवी ही थी जो की मिडिल स्कूल भजराला में दैनिक भोगी कार्यरत थी जिसके सहारे घर चल रहा था।
पिंकी देवी पिछले 2 वर्षों से अस्वस्थ चल रही थी परिवार की तरफ से अलग-अलग अस्पतालों में उनका इलाज करवाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई। उनके इलाज पर अब तक पांच लाख राशि खर्च की जा चुकी है जिसमें स्थानीय लोगों ने भी सहायता के तौर पर धनराशि जुटाई थी। स्थानीय विधायक द्वारा भी पिंकी देवी की आर्थिक सहायता की गई थी। स्थानीय लोगों ने प्रदेश सरकार, विधायक व विभागीय अधिकारियों से अपील की है कि हंसराज को उनकी माता की नौकरी दी जाए ताकि वह अपना भरण-पोषण कर सकें। दूसरी तरफ वहीं ग्राम पंचायत मटरू की प्रधान रेखा देवी व उपप्रधान प्रभात सिंह ने बताया कि पंचायत की ओर से भी पिंकी देवी के बेटे की यथासंभव सहायता की जाएगी।
वाईट: प्यार चंद पूर्व प्रधान भजराला
वाईट: स्थानीय निवासी