हिमाचल दस्तक ब्यूरो। शिमला : सरकार के दो साल पर कांगे्रस नेताओं की प्रेस वार्ता का जवाब वीरवार को ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने दे दिया। उन्होंने कहा कि जब से हिमाचल में जयराम सरकार का गठन हुआ है और जिस तरह सरकार ने धरातल पर कार्य किया है, उससे कांग्रेस के नेता और विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री बौखला गए हैं। इसी हताशा में ये अनाप शनाप बोल
रहे हैं।
सती ने कहा कि जो भाजपा सरकार ने पिछले 2 वर्षों में किया है वह कांग्रेसी अपने 10 साल के कार्यकाल में भी नहीं कर पाई। जितने भी आरोप नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस लगा रही है, वह निराधार है और केवल सुर्खियों में बने रहने के लिए हैं। सत्ती ने कहा प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में विकास और राजनीति की नई परंपरा का शुरुआत हुआ है। विकास भ्रष्टाचार मुक्त और राजनीति बिना द्वेष भावना के।
सत्ती ने कुछ कांग्रेस नेताओं पर मध्यप्रदेश चुनाव के फंड के दुरुपयोग का आरोप जड़ते हुए कहा कि इस कारण इनकी कांग्रेस पार्टी के दिल्ली दरबार में बार बार पेशियां लग रही हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस के संगठन की सभी कार्यकारिणी भंग हुई थी, वह इस कारण हुई थी क्योंकि इन्होंने प्रदेश में राजनीतिक वातावरण बिगड़ा था।
यही एक बड़ा कारण है जिसकी वजह से कांग्रेस पार्टी नेता हीन और नीति हीन हो चुकी है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकाल में खुला भ्रष्टाचार हो रहा था जितने की इंडस्ट्री भी नहीं थी उससे ज्यादा पैसे मांगे जा रहे थे। आज हिमाचल प्रदेश में जयराम सरकार है और सच में यह आम आदमी की सरकार है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी और बीजेपी की तुलना करते हुए कहा कि बीजेपी की एक स्कीम कांग्रेस के 5 साल के कार्यकाल को खुली चुनौती देती है भाजपा की एक स्कीम सारी जनता को फायदा पहुंचाती है और कांग्रेस का 5 साल का कार्यकाल नहीं।
मुकेश बताएं, खुद मंत्री थे तो कितना निवेश लाए?
सत्ती ने कहा कि भाजपा सरकार में इन्वेस्टर्स को अनुकूल वातावरण दिया जा रहा है जिसके कारण शुक्रवार को 10,000 करोड़ का निवेश धरातल पर उतर आएगा। मुकेश अग्निहोत्री बताएं कि जब वह उद्योग मंत्री थे तो अपने 5 साल के कार्यकाल में वह कितना निवेश हिमाचल प्रदेश में लाए? यह भी बताएं कि क्या कोई एक इंडस्ट्री या प्रोजेक्ट हिमाचल प्रदेश में आया या उनकी खुद की विधानसभा क्षेत्र में ऐसा कोई निवेश हुआ मुकेश अग्निहोत्री जवाब दें।
अधिकांश कांग्रेसी ही कर रहे नशे का कारोबार
उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश में अगर कोई झूठ का भगवान है तो वह मुकेश अग्निहोत्री हंै। अग्निहोत्री झूठ के बल पर ही विपक्ष के नेता बने हैं। इसके लिए 23 विधायकों की आवश्यकता है पर वह 21 पर ही बन गए यह केवल मुख्यमंत्री की मेहरबानी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के धंधे बंद हो रहे हैं जिसके कारण वह बौखला उठे हैं। अग्निहोत्री क्राइम रेट बढऩे की बात करते हैं पर जितना भी नशाखोरी का व्यापार हिमाचल में हो रहा है उसमें से 90 फीसदी लोग कांग्रेस पार्टी के सदस्य हैं।