भारतीय जनता पार्टी कसौली मंडल की बैठक शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। स्वास्थ्य परिवार कल्याण व आयुष मन्त्री डॉ राजीव सैजल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में धर्मपुर के समाजसेवी गणेश दत्त अपने समर्थक उप-प्रधान ग्राम पंचायत गागुडी आनंद किशोर, पूर्व उपप्रधान ग्राम पंचायत गागुडी इंदर मोहन शर्मा, स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत मोना भाटिया सहित कई कांग्रेसी भाजपा परिवार मे शामिल हुए हैं।
बैठक में फेडरेशन चैयरमेन सुन्दरम ठाकुर, रामेश्वर शर्मा, मदनमोहन मेहता, विनोद मरवाह, सुरजीत लाम्बा, सीताराम विनोद राणा, चन्दन शर्मा, चरन यादव, सुशील शर्मा, दिनेश गोवर्धन, लीलादत शर्मा, हरवीन्द्र ठाकुर, कमलेश कुमारी सन्ध्या, पिल्लो नेगी, सपना ठाकुर, विकास थापर, राजेन्द्र कटवाल आदि मोहन लाल उपस्थित रहे।
रिपोर्ट हिमाचल दस्तक ब्यूरो सोलन….