दशमी रावत। रोहड़ू
पुलिस थाना रोहड़ू के अंतर्गत कलगांव के रहने वाले एक दंपति ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। इस घटना में पुलिस के हाथ एक सुसाइड नोट भी लगा है, जिसके आधार पर पुलिस ने गहनता के साथ छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक दंपति की पहचान शांता कुमार और मीना, निवासी कलगांव, जिला शिमला के रूप में हुई है। इनकी उम्र 40 व 42 साल है। पति-पत्नी ने घर से करीब 4 किलोमीटर दूर शील गांव के जंगल में वाटर लिफ्ट के साथ देवदार के पेड़ में एक ही रस्सी से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।
जानकारी के मुताबिक दंपति की डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। घटना शुक्रवार की है। डीएसपी रोहडू सुनील नेगी ने बताया कि खुदकुशी के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवा लिया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।