जोगिंदर नगर,अमित सूद।
शिमला में प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह (मनस्वी) में जोगिन्दर नगर उपमण्डल से सम्बन्ध रखने वाली भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व ग्राम पंचायत मसौली की प्रधान श्रीमती अंजना शर्मा को उनके उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा सम्मानित किया गया। श्रीमति अंजना शर्मा ने एक ओर जहां बतौर प्रधान कोरोना काल में भी सेवा भाव का परिचय दिया वहीं दूसरी ओर उत्कृष्ट सेवा कार्यों से पंचायत को ब्लॉक स्तर पर टॉप 10 में शुमार करने के साथ अपनी भी विशेष पहचान बनाई। जिसके परिणाम स्वरूप उन्हें उपमण्डल से इस सम्मान के लिए चुना गया।
इस सम्मान के लिए प्रधान श्रीमती अंजना शर्मा प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व समस्त भाजपा महिला मोर्चा कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे उन्हें यह सम्मान देने के लिए प्रदेश मुख्यमंत्री व भाजपा महिला मोर्चा कार्यकारिणी व मसौली पंचायत को टॉप टेन में शामिल करने के लिए अपनी समस्त पंचायत समिति का तहे दिल से आभार व्यक्त करती हैं एवं यह कोशिश करेंगी कि आने वाले समय में भी वह इसी प्रकार से जन हितैषी कार्य कर समूचे प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में जोगिंदर नगर उपमंडल सहित मसौली पंचायत का नाम रोशन करती रहें।