अनूप शर्मा। बिलासपुर
चीन के खिलाफ लोगों में आक्रोश चरम पर पहुंच गया है। देशभर में पड़ोसी मुलक के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी के चलते बिलासपुर में नगर सुधार समिति ने स्थानीय शहर के चंपा पार्क के पास चीन के राष्ट्रपति का पुतला जलाया तथा जमकर नारेबाजी की।
इस अवसर पर नगर सुधार समिति के प्रधान दिनेश कुमार ने कहा कि अब 1962 का हिंदुस्तान नहीं है, अब हिंदुस्तान अपना बदला लेने की हिम्मत व अपने हितों को खुद सुरक्षित रख सकता है। उन्होंने लोगों से सच्चे मन से चीनी सामान का बहिष्कार करने का आह्वान किया।