अनूप शर्मा। बिलासपुर
बिलासपुर सदर पुलिस ने कोविड 19 की आड में एनएच चंडीगढ मनाली पर तीन व्यक्तियों से एक किलो ग्राम 16ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। यह व्यक्ति दिल्ली जा रहे थे। जानकारी के अनुसार गत मध्य रात्रि सदर पुलिस दल एनएच चंडीगढ मनाली पर गश्त कर रहा था।
पुलिस ने शक के आधार पर एक टैक्सी को तलाशी के लिए रोका। इस तलाशी के दौरान पुलिस दल ने इस टैक्सी से एक किलो 16 ग्राम चरस बरामद की। इस टैक्सी में तीन लोग सवार थे। इस कार में रजत, मिलिंद व निखिल डाबर सवार थे जो दिल्ली के रहने वाले बताए जा रहे है। पुलिस ने इन तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, एसपी दिवाकर शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।