चंद्रमोहन। ऊना
जिला पुलिस ने यातायात नियम तोडऩे वालों को लेकर विशेष अभियान चलाया है। पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन के निर्देशानुसार पुलिस सुबह व शाम को 3-3 घंटे शहर सहित आसपास के क्षेत्र मेें जगह-जगह नाके लगाकर बिना नंबर प्लेट व बिना हेल्मेट वाहन चला रहे चालकों के चालान कर रही है।
रविवार सुबह भी शहर में थाना प्रभारी सर्वजीत सिंह की अगुवाई में नाका लगाया था, जहां पर यातायात नियम तोडने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई की।
थाना प्रभारी सर्वजीत सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश के बाद सुबह 8 से 11 व शाम 6 से 9 बजे तक पुलिस नाका लगाकर यातायात नियम तोडऩे वालों पर कानूनी कार्रवाई कर रही है।