हिमाचल दस्तक । मनाली
राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की को-आर्डिनेटर विद्या नेगी ने कहा कि भाजपा विधायक विशाल नैहरिया को जल्द गिरफ्तार किया जाए। पत्रकारों से बातचीत में विद्या नेगी ने कहा कि नैहरिया को गिरफ्तार किया जाए, जबकि उनकी पत्नी एचएएस अधिकारी ओशिन शर्मा को पुलिस सुरक्षा दी जाए।
नेगी ने कहा कि भाजपा को इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पार्टी से भी निलंबित करना चाहिए। उन्होंने प्रदेश के राज्यपाल से इस मामले में हस्तक्षेप कर ओशिन शर्मा को न्याय देने का आग्रह किया। नेगी ने कहा कि एक महिला के साथ इस प्रकार का उत्पीड़न सहन नहीं किया जा सकता। विद्या ने कहा कि महिलाओं व बेटियों के संरक्षण का दावा करने वाली भाजपा सरकार में बेटियां व महिलाएं सुरक्षित नहीं है।