विनोद ठाकुर भरमौर
पंचायत समिति अध्यक्ष भरमौर के चुनाव वीरवार को संपन्न हुए। इसमें अध्यक्ष पद पर भाजपा ने कब्जा किया, जबकि उपाध्यक्ष पद कांग्रेस के हिस्से आया।
15 सदस्यीय पंचायत समिति भरमौर 9 सदस्य कांग्रेस के माने जा रहे थे जबकि 6 सदस्य भाजपा के माने जा रहे थे। जैसे ही चुनाव परिणाम सामने आया नतीजे कांग्रेस के लिए चौंकाने वाले थे। इसमें पंचायत समिति भरमौर में भाजपा समर्थित परस राम को अध्यक्ष व कांग्रेस समर्थित कमलेश कुमार को उपाध्यक्ष चुना गया।