राजीव भनोट। ऊना
जिला भाजपा ने सेवा ही संगठन प्रकल्प के तहत अपने पदाधिकारियों के नाम और उनके फोन नंबर की लिस्ट जारी करते हुए कोरोना वायरस की दूसरी लहर में प्रभावित हो रहे लोगों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। भाजपा के जिलाध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा व महामंत्री राजकुमार पठानियां ने जानकारी देते हुए बताया कि देशभर के साथ साथ ही ऊना जिला में भी इन दिनों कोविड-19 की दूसरी लहर के चरम पर पहुंचने से जिला के हज़ारों लोग प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में जिला भाजपा ने कठिन परिस्थितियों से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। इसके तहत जिला से कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर और वित्त आयोग अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती समेत तमाम बड़े नेताओं के फोन नंबर इस लिस्ट में जारी किए हैं, ताकि जरूरत पडऩे पर प्रभावित लोग इन नंबरों पर संपर्क करके मदद प्राप्त कर सकें।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा ने पार्टी के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिदायत दी है कि वे प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन द्वारा जारी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ही लोगों की मदद करें। यदि कोई भी कोरोना वायरस के तहत जारी की गई गाइडलाइंस का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है तो उसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि सेवा ही संगठन प्रकल्प के तहत जारी किए गए फोन नंबरों हैं हिमाचल सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर 9418480444, वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती 9816012590, हिमुडा के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा 9418030030, चिंतपूर्णी के विधायक बलबीर चौधरी 7018056848, गगरेट के विधायक का राजेश ठाकुर 8894639999, एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष राम कुमार 9816358091, जिला अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा 9817810210, सब्जी मंडी के अध्यक्ष बलवीर बग्गा 9418214613, प्रदेश भाजपा सह मीडिया प्रभारी सुमित शर्मा 9418115962, जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया 9418025068, महामंत्री अर्जुन सिंह 9805866124, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अविनाश मनन 9816906144, जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष कमल सैनी9816107496, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रमिला ठाकुर 8278717796, जिला ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष जयदेव खट्टा 9736932600, जिला अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष सूरम सिंह 9816611801, जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष ओंकार नाथ 9816382132, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष बशीर मोहम्मद 9805000081, ऊना विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल 94181 25021, महामंत्री अशोक धीमान 9418515303, महामंत्री राहुल देव शर्मा 7590025007, कुटलैहड विधानसभा के अध्यक्ष मास्टर तरसेम लाल, महामंत्री मनीष ठाकुर 9805637456, चिंतपूर्णी विधानसभा मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह 9816100546, महामंत्री महेश मेहता 9805442342, हरोली विधानसभा के महामंत्री नरेंद्र राणा 97364 25750, महामंत्री गुलविंदर गोल्डी 9736425750, गगरेट मंडल के अध्यक्ष सतपाल 98164 90849, महामंत्री प्रदीप शर्मा 94181 79063, महामंत्री रमेश हीर 98162 84499, जिला मीडिया प्रभारी विनय शर्मा 7018719625, जिला सह मीडिया प्रभारी बलविंदर गोल्डी 7018820464 को शामिल किया गया है।