चेतन लता। जंजैहली
जंजैहली के गांव दोघरी में कुछ दिन पहले 70 वर्षीय एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। उसके बाद उनको नेरचौक अस्पताल में ले जाया गया।
कोरोना का संक्रमण गांव में न फैले, इसके लिए स्थानीय पंचायत की सदस्य सुनीता कुमारी, मिंटू और प्रधान रक्षा कुमारी तथा उपप्रधान करतार सिंह की मौजूदगी में पूरे गांव को सेनिटाइज किया गया।
इन लोगों को सेनिटाइजर वाली किट सिविल अस्पताल जंजैहली से उपलब्ध करवाई गई। इसके लिए प्रधान रक्षा कुमारी ने स्वास्थ्य विभाग का आभार जताया है।