हिमाचल दस्तक ब्यूरो। शिमला : हिमाचल कांग्रेस देश बचाओ-संविधान बचाओ जनजागरण आंदोलन शुरू करेगी। प्रदेश सरकार जहां 27 दिसंबर को दो साल के कार्यकाल पूरा होने का जश्न मनाएगी, वहीं कांग्रेस 28 दिसंबर से प्रदेश में जनजागरण अभियान शुरू करेगी।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप ङ्क्षसह राठौर ने शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह बात कही। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधियों नीतियों से आज जनता त्रस्त है। देश के संविधान पर खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार पर संविधान के साथ छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया। बुनियादी समस्याओं से देशवासियों का ध्यान भटकाने के लिए सरकार नागरिकता संशोधन विधेयक लाई है, जबकि इसकी कोई आवश्यकता नहीं थी। राठौर ने कहा कि केंद्र सरकार ने अन्य राजनीतिक दलों से चर्चा किए बिना ही संशोधन कानून ला दिया। यदि इस पर चर्चा की जाती, तो बेहतर होता।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष ही भूमिका अहम है लेकिन केंद्र सरकार तानाशाही पर उतर आई है। राठौर ने कहा कि इस कानून के बाद से देश में विकट स्थिति बनी हुई है। दिल्ली में धारा-144 लगा दी गई है और ऐसी ही स्थिति अन्य राज्यों में है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने राजनीतिक स्वार्थ के लिए सोची समझी रणनीति के तहत ऐसा किया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का प्रयास कर रही है, जो कभी सहन नहीं किया जाएगा। हर मोर्चे पर विफल रही केंद्र सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए इस तहर के हथकंडे अपना रही है। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के राजनीतिक सचिव हरिकृष्ण हिमराल, पूर्व पार्टी सचिव बलदेव ठाकुर सहित अन्य नेता भी मौजूद रहे।
सत्ता में बैठे लोग ही आरोपों से घिरे
राठौर ने कहा कि देश में आर्थिक मंदी को लेकर केंद्र सरकार चुप्पी साधे हुए हैै। इसी तरह बेकाबू होती महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी से निपटने के लिए भी कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। राष्ट्रीय विकास दर में लगातार गिरावट हो रही है। कानून व्यवस्था लचर हो चुकी है। महिलाओं पर अपराध बढ़ रहे हैं। जब सत्ता में बैठे लोग ही आरोपों से घिरे हों तो महिला सुरक्षा के दावे बेमानी लगते हैं। कुलदीप सेंगर और चिन्मयानंद जैसे भाजपा के नेता ही महिला उत्पीडऩ कर रहे हैं।
विपक्ष के नेताओं को किया जा रहा धमकाने का प्रयास
राठौर ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री विपक्ष के नेताओं को धमकाने का प्रयास कर रहे हंै। प्रधानमंत्री को कांग्रेस नेताओं को छोड़ देश के दुश्मनों को चुनौती देनी चाहिए। प्रजातंत्र में विपक्ष को सरकार की गलत नीतियों और जनता से जुड़े मुद्दे उठाने का पूरा अधिकार है। राठौर ने कहा कि कांग्रेस किसी धमकी से डरने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकसभा और राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री अमित शाह की भाषा मंत्री पद की गरिमा के खिलाफ थी।