चंद्र ठाकुर : नाहन।
चाइल्ड लाइन सिरमौर की टीम काउंसलर अंजना व सदस्य निशा चौहान ने श्रीरेणुकाजी के खाला क्यार में महिलाओं को घरेलू हिंसा व समानता पर जागरूक किया। उन्होंने बताया गया कि यदि किसी भी महिला के साथ उसके पति या घर के अन्य सदस्यों द्वारा किसी प्रकार की कोई हिंसा की जा रही है तो उनके लिए वुमन हेल्प लाइन नंबर 1091 शिकायत दर्ज करवा सकती है। इसके बाद टीम द्वारा उपस्थित महिलाओं को लिंग समानता के बारे में भी जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि लडक़ी व लडक़े में कोई भेदभाव नहीं करना चाहिए। दोनों को समान समझना चाहिए।
इस मौके पर कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं व लड़कियों को जाति प्रथा, लिंग समानता व घरेलू हिंसा के उपर छोटी-छोटी वीडियो भी दिखाई गई। इस अवसर पर चाइल्ड लाइन टीम ने बच्चों को भी गतिविधि करवाई। इसमे बच्चों को खेल खेल में रंगो की पहचान करवाई गई तथा उनके मनोरंजन के लिए कई प्रकार के खेल खिलाए गए। बच्चों को 1098 के बारे में जानकारी दी गई।
उन्होंने बताया कि यह शून्य से 18 वर्ष तक के बच्चें के लिए काम करने वाली आपातकालीन सेवा है। यदि आप किसी बच्चे को मुसीबत में देखते हैं तो 1098 पर कॉल करके इसकी जानकारी दे सकते हैं। कॉल करने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। इस दौरान टीम के साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका व वार्ड सदस्य अमर सिंह भी उपस्थित रहे।