जोगिंदर नगर: अमित सूद
रविवार को जोगिंदर नगर के विधायक प्रकाश राणा ने जोगिंदर नगर विधानसभा क्षेत्र की तुलाह पंचायत का दौरा किया एवं जनता की समस्याओं को जाना। विधायक प्रकाश राणा के तुलाह पहुंचने पर समस्त पंचायत वासियों द्वारा उनका बैंड बाजों के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक प्रकाश राणा ने कहा कि समूचे जोगिंदर नगर विधानसभा क्षेत्र की जनता उनकी अपनी है और कोई भी क्षेत्रवासी उनके लिए पराया नहीं है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र वासियों के सहयोग से मिलजुल कर वे जोगिंदर नगर विधानसभा क्षेत्र का विकास करवाने में प्रयत्नशील हैं एवं सभी के सहयोग से जोगिंदर नगर विधानसभा क्षेत्र को एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाते हुए नंबर वन पर ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उनके द्वारा हल करने का निरन्तर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने इस कार्यक्रम में आने पर समस्त पंचायत समिति सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।