सतीश दीपटा। धर्मपुर
प्रदेश भाजपा के आह्वान पर कसौली भाजपा ने कसौली विस क्षेत्र के धर्मपुर में कांग्रेस पार्टी की शव यात्रा निकाली व पुतला फूंका। कसौली मंडल अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुखी जोहड़ी रेस्ट हाउस से लेकर धर्मपुर बाजार चौक तक शव यात्रा निकाली।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के नारे लगाए। सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। कपूर वर्मा ने कहा की बजट सत्र के दौरान राज्यपाल के साथ दुर्व्यवहार की कसौली भाजपा निंदा करती है। उन्होंने कहा कि इस कृत्य के लिए कांग्रेस को राज्यपाल से माफी मांगनी चाहिए।
शव यात्रा से पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने रेस्ट हाउस में बैठक का आयोजन भी किया। इस दौरान सुंदरम ठाकुर, मदन मोहन मेहता, चरण यादव आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।