प्रदेश कार्यकारिणी गठित, राहुल राणा बने प्रदेश मंत्री
हिमाचल दस्तक ब्यूरो। शिमला : डॉ. सुनील ठाकुर (हमीरपुर) और राहुल राणा (कांगड़ा) एबीवीपी के प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश मंत्री पद के लिए निर्विरोध चुने गए। एबीवीपी प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को चुनाव अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि सुनील ठाकुर और राहुल राणा का कार्यकाल एक वर्ष रहेगा और दोनों पदाधिकारी ऊना में 10 नवंबर को होने वाले 40वें प्रदेश अधिवेशन में अपना पदभार ग्रहण करेंगे।
डॉक्टर सुनील ठाकुर मूलत: सरकाघाट (मंडी) के रहने वाले हैं। एबीवीपी में 1997 से विद्यार्थी जीवन से ही छात्र आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई है। सुनील ठाकुर की पढ़ाई कीट विज्ञान (पीएचडी) तक हुई है। स्कूल ऑफ लाइफ साइंस धर्मशाला में सह-प्राध्यापक एवं अधिष्ठाता के पद पर कार्यरत हैं। एबीवीपी में नगर अध्यक्ष हमीरपुर, जिला प्रमुख हमीरपुर, प्रांत उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आदि दायित्व सुनील ठाकुर के पास रहे हैं।
वह सत्र 2019-20 के लिए प्रदेेश अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं । प्रदेश मंत्री के रूप में राहुल राणा मूलत: जयसिंहपुर (कांगड़ा) के रहने वाले हैं। 2014 से एबीवीपी में हंै। राहुल राणा की पढ़ाई केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश एमबीए (टूरिज्म) तक हुई है। पूर्व में इकाई मीडिया प्रमुख, जिला सोशल मीडिया प्रमुख, प्रांत सह मंत्री आदि रह चुके हैं व वर्तमान में प्रांत मंत्री हंै। राहुल राणा सत्र 2019-20 के लिए पुन: प्रदेश मंत्री बने।