राजीव भनोट। ऊना
हिमाचल प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉक्टर विक्रमादित्य गौतम को हिमाचल प्रदेश आयुर्वेदिक विभाग में विशेष कार्यकारी अधिकारी (ओएसडी) के रूप में तैनाती दी है।
डॉ. विक्रमादित्य लंबे समय से आयुर्वेदिक सेवाओं से जुड़े हुए हैं। उनके पिता रामकृष्ण गौतम राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित रहे, जबकि डॉक्टर विक्रमादित्य गौतम ने आयुष विभाग में 1997 में अपनी सेवाएं देना शुरू किया।
जिला सिरमौर व ऊना के विभिन्न आयुर्वेदिक केंद्रों में उन्होंने अपनी सेवाएं दी। वही आयुर्वेदिक संगठन के विभिन्न पदों पर कार्य रहते हुए चिकित्सकों के पक्ष में आवाज उठाई। राज्य आयुर्वेदिक चिकित्सा परिषद अधिकारी संघ के वह कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं। आरोग्य भारती संस्था में लंबे समय तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
डॉक्टर विक्रमादित्य गौतम की ओएसडी पद पर नियुक्ति का हिमाचल प्रदेश आयुर्वैदिक चिकित्सा अधिकारी परिषद की कार्यकारिणी व जिला ऊना आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी परिषद की कार्यकारिणी ने स्वागत किया है।
परिषद ने इसके लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सहजल का आभार जताया है। परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि निश्चित रूप से डॉ. विक्रमादित्य गौतम की नियुक्ति से आयुर्वेदिक विभाग में किसको को लाभ मिलेगा।वहीं विभाग और तेजी के साथ आगे बढ़ेगा।